नितेश मिश्रा.
देवरिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के खरवनिया नवीन में गत 21 दिसंबर को आइजी गोरखपुर ने जिस नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया उसका व्यापक विरोध शुरू हो गया है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने अपने संबंधों के चलते वहां निजी स्कूल में पुलिस चौकी खोल दी।
शनिवार को विकास खंड लार के मटियरा जगदीश में ग्राम प्रधान सुनील यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक कर पुलिस चौकी का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि मटियरा जगदीश से थाना लार की दूरी और मार्ग दोनों सुविधाजनक है। जबकि मेरे गांव को नई पुलिस चौकी में जोड़ा गया है। बीच में गंडक नदी पड़ती है। मार्ग दुरूह है। शाम के बाद नाव भी बंद हो जाती है ऐसे में कोई पीड़ित व्यक्ति कैसे खरवनिया नवीन पहुंचेगा। पुलिस अधिकारियों का यह निर्णय ठीक नहीं है। हमारी मांग है कि हमारे गांव को उक्त चौकी क्षेत्र से हटाकर फिर पूर्ववत लार थाने से जोड़ा जाय। बैठक में राजेश कुमार, सलिल अंसारी, मृत्युंजय कुशवाहा, कृषदेव, गुरु प्रसाद, कोपेन्द्र उपाध्याय, उमा, रुंजी सहित कई लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…