रामपुर. उत्तर प्रदेश का रामपुर बना बलात्कारों का गढ़, आए दिन महिलाओं पर उत्पीड़न और बलात्कार के मामले देखने को सामने आ रहे हैं. देखा जाये तो अपराधियों के दिल में उत्तर प्रदेश की पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहे हैं जिससे वे दिन दहाड़े इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं.
मौजूदा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर की तहसील शाहबाद से सामने आया है जहाँ ग्राम नवाबपुरा से शाहबाद जा रही छात्रा को अकेला पाकर दो मनचलों ने धर दबोचा। छात्रा शाहबाद में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी कि तभी खेत के पास सुनसान पड़े रास्ते पर छात्रा को दो अज्ञात मनचलों ने रोककर पहले तो छेड़छाड़ किया, जिसका विरोध करने पर दोनों अज्ञात युवक छात्रा को साइकिल से उतार कर खेत की ओर ले गए जहां छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद छात्रा के चीख पुकार के चलते दोनों युवक मौका-ए-वारदात से फरार हो गये।
इस दौरान छात्रा ने अपना मोबाइल निकाल कर डायल 100 पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस परिजनों के साथ छात्रा को कोतवाली शाहाबाद ले आये। जहां छात्रा से पूछताछ कर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। वही एडिशनल SP सुधा सिंह ने बताया की छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती है छात्रा के बयानों के अनुसार मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…