एक प्रेमी के द्वारा अपनी ही प्रेमिका की अस्मत लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनो में फोन पर बातें होती थी, लेकिन पहली ही मुलाकात में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका से जबरदस्ती कर डाली। वहीं मामला महिला थाना में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार, कपड़ा खरीद देने की लालच देकर एक स्कूली छात्रा को रांची बरियातु रोड स्थित एक होटल में लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम छात्रा के कथित प्रेमी के द्वारा ही दिया गया है। इस संबंध में पीड़िता ने रांची के महिला थाने में शिकायत दर्ज की है।
बता दें कि पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि वह लगभग एक वर्ष पहले रातु स्थित काठीटांड़ अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी मकसूद से हुई थी। कुछ दिन बातचीत होने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई इसके बाद लगातार फोन पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। वहीं, 24 नवंबर को युवती जब स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली तो आरोपी ने उसे फोन कर मिलने के लिए रांची के रातु इलाके में बुलाया। जब छात्रा रातु पहुंची तो आरोपी पहले से वहां मौजूद था।
उसने छात्रा को कपड़ा दिलाने की बात कह अपनी बाइक पर बैठाया और बरियातु के मेडिकल चौक स्थित एक लॉज में यह कह कर ले गया कि वहां उसका कुछ सामान रखा हुआ है। इधर, छात्रा युवक के बहकावे में आकर लॉज चली गई, जहां छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा लगातार विरोध करती रही लेकिन वह नहीं माना। दुष्कर्म करने के बाद वह छात्रा को यह धमकी भी दिया कि अगर किसी को कुछ बतायी तो वह उसे जान से मार देगा। वहीं छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की सूचना थाने में दी और सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए रातु थाना क्षेत्र स्थित काठीटांड़ निवासी आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…