शबनम शेख आदिल अहमद
उन्नाव। उन्नाव के नवाबगंज के दुर्गागंज में स्थित मदरसा गौसुलवरा गरीब नवाज सेवा समिति द्वारा फजरतुल बानो बिन्त कादिर अली हमराह का निकाह मोहम्मद रिज़वान इब्न मरहूम गुलाम वारिस के साथ कराया गया। फजरतुल बानो ग्राम व पोस्ट अंजरौली जनपद फैज़ाबाद की निवासी है। फजरतुल एक बहुत गरीब परिवार से है उसके पिता को आंखों से न दिखाई देने के कारण वो कुछ कार्य नही कर पाते है। जब ये बात मदरसे की कमेटी को ज्ञात हुई तो उन्होंने उसकी शादी कराने की जिमेदारी स्वयं लेते हुए बड़ी धूम धाम से उसका निकाह करवाया। इस अवसर पर नगर के कई समाजसेवियो ने पूर्ण सहयोग दिया। जिसमे मुख्य रूप से उन्नाव जिले की पूर्व सांसद अन्नू टंडन, नगर के नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी तथा कई वार्डो के सभासदों ने पूर्ण सहयोग देते हुये संभव सहायता भी की। सभी लोगो के पूर्ण सहयोग से फजरतुल का निकाह बड़ी ही खुशी के साथ सम्पन्न हुआ तथा साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी दिखाई दी। इस अवसर पर मदरसे के प्रबंधक हाफिज मो. शकील, अध्यक्ष हाफ़िज़ मो.आरिफ, उपाध्यक्ष मो. अनीस के साथ-साथ मदरसे के सभी कमेटी सदस्य, शिक्षक, व अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…