अन्जनी राय /यशपाल सिंह
आजमगढ़।। सिने तारिका शबाना आजमी का गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। इस दफा कोई समारोह नहीं बल्कि विवाद से जुड़ा है मामला। फूलपुर तहसील के मेजवां बक्शपुर गांव स्थित कुंवर नदी के बगल स्थित एक भू-भाग के सीमांकन के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी फूलपुर अनिल कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे लेकिन ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। नतीजा उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।
ग्राम बक्शपुर में कुंवर नदी के किनारे जंगल खाता सहित भूमिधरी भी है जिसके एक भू-भाग पर वर्षों लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। कुछ लोग घर आदि बना लिए हैं। यही नहीं एक मंदिर का निर्माण भी हो गया है। हद तो तब हो गई कि लगभग 10-15 बीघा भूमि क्रय कर प्ला¨टग भी की जाने लगी। एक माह पूर्व सिने तारिका शबाना आजमी मेजवां आईं थीं। वह गांव में एक स्कूल खोलाना चाहती हैं जिसके लिए पांच बीघा भूमि की आवश्यकता है। भूमि तलाश होने लगी। भू-स्वामियों ने इस भूमि के बेचने का प्रस्ताव रखा और शबाना आजमी ने एसडीएम सहित लेखपाल राजस्व निरीक्षक से मंत्रणा कर इस भूमि को देखा, जो संभवत: पसंद आ गई।
उच्चाधिकारियों के समक्ष बात रखी। अब अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के यहां दबाव बनाने लगे जिससे विवादित भूमि के पक्षकारों को बुलाया जाने लगा। उधर काबिज लोग लामबंद होने लगे कि उनका बीस वर्ष से कब्जा है। ”सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिसे खाली कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का व्यधान डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। – अनिल कुमार सिंह, एसडीएम फूलपूर
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…