गोपाल जी,
पटना एक ज़माने में सुपर स्टार की दौड़ में शामिल अभिनेता से नेता बने शत्रुधन सिन्हा ने एक बार फिर अपनी पार्टी को दुबारा आड़े हाथो लेते हुवे लालू यादव को जन नेता बताया है. शत्रुघ्न सिन्हा भले ही भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के मुखिया लालू यादव के चारा घोटाले प्रकरण में दोषी करार दिए जाने के बाद शत्रुधन सिन्हा ने ऊपरी अदालतों में उन्हें ‘न्याय’ मिलने की उम्मीद जताई है। सिन्हा ने ट्वीट कर लालू को शोषितों में लोकप्रिय और जन नेता बताया। उन्होंने लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी की तारीफ करते हुए उन्हें भी तेज, वफादार, बुद्धिमान और परिपक्व बताया। साथ ही उन्होंने पूरे परिवार को न्याय के लिए लड़ने की सलाह दिया है. शार्टगन नाम से मशहूर शत्रुध्न सिन्हा ने कहा कि न्याय उपरी अदालतों में अपील करने पर अवश्य मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह जितनी जल्दी किया जाये, उतना ही अच्छा है।
उन्होंने मीडिया से भी किसी सरकार के लिए काम न करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘एक जन नेता की छवि इस तरह से खराब नहीं की जानी चाहिए क्योंकि इस तरह का प्रचार, या दुष्प्रचार, किसी भी समय (बूमरैंग की तरह) वापस लौट कर आ सकता है और लोगों के मन में जन नेता के लिए सांत्वना बना सकता है।’ उन्होंने कहा कि कानून को उसका काम करने देना चाहिए।
ज्ञातव्य हो कि शनिवार को फैसला आने से पहले ट्वीट कर शत्रुघ्न सिन्हा लालू यादव को न्याय मिलने की उम्मीद जताई थी और कहा थी, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि इस देश के दोस्त, जनता के हीरो, वंचितों के पसंदीदा सिर्फ और सिर्फ लालू प्रसाद यादव को न्याय मिले।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…