संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कारो गांव मे’ शनिवार की देर शाम अट्ठारह वर्षीय युवक ने पड़ोसी के घर मे’ फंदा पर लटक कर आत्महत्या कर लिया ।इसकी जानकारी होते ही चहुँओर हड़कंप मच गया । पुलिस ने शव को कब्जे मे’ लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कारो गांव निवासी संजय माली का अट्ठारह वर्षीय पुत्र नितिन माली जो पड़ोस के ही राजन नाई के घर के पीछे खपरैल के मकान मे’ टुटी हुई धरन मे’ रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था जो लटकती हुई लाश मिली ।घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी शैलेश सिंह अपने दलबल के साथ पहुंच गए और शव को कब्जे मे’ लेकर थाने ले आए और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिये ।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मृत युवक ने आत्महत्या की है या फिर हत्या की गयी है । जबकि इस घटना से गांव मे’ सनसनी फैल गयी है और तरह-तरह की चर्चाए’ हो रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…