हरिशंकर सोनी
सुलतानपुर। डबल मर्डर केस में तीन सगे भाईयों समेत आठ लोगों को हत्या में प्रयुक्त हथियारों के साथ गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिनकी रिमांड स्वीकृत कर सीजेएम विजय कुमार आजाद ने उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरेगुरूदत्त तिवारी मजरे पारागनापुर गांव का है। जहां की रहने वाली विभा तिवारी ने बीते रविवार को हुई घटना का जिक्र करते हुए गांव के ही आरोपीगण सगे भाई दुर्गेश, अवधेश, अरूण उर्फ अनिल, इनके पिता रामराज, माॅ सवित्री देवी, श्वेता पत्नी अवधेश, कमलेश पत्नी अरूण, वीरेन्द्र, रामनेवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक इन लोगो ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार, लोहे की राड आदि से जमीनी विवाद को लेकर वादिनी के पति विद्या प्रसाद तिवारी पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव में वादिनी की देवरानी उषा भी पहुंची तो उसे भी उन लोगो ने मारापीटा एवं अन्य लोगो को भी गम्भीर चोटे पहुंचायी। हमले में आयी चोटों की वजह से विद्या प्रसाद व उषा की मौत हो गयी। इसी मामले में रामनेवाज को छोड़कर अन्य सभी हत्यारोपियो को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिनकी रिमांड स्वीकृत कर अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया है। वहीं चांदा थाना क्षेत्र मे बीते वर्ष डकैती की योजना बनाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी विजयपाल यादव व मुकेश ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जिनकी रिमांड स्वीकृत कर अदालत ने उन्हे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…