संजय राय.
दुबहर । क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती निवासी राजेंद्र साहनी पुत्र स्वर्गीय रामनाथ साहनी उम्र 26 वर्ष की मृत्यु गुरुवार की रात 8 बजे टी बी के रोग के चलते हो गया । ज्ञात हो कि राजेंद्र साहनी पिछले कई महीनों से टीवी की बीमारी से ग्रसित होकर अपना इलाज जिला चिकित्सालय में करा रहे थे । लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः बीते गुरुवार को उसने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। उस के निधन पर शिवपुर दीयर नई बस्ती के समाजसेवी ध्रुव सिंह ने शोक सांत्वना प्रकट करते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की । उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी की दोनों आंखें खराब है वह पूरी तरह से विकलांग है । अब उसके बाल बच्चों का गुजारा कैसे होगा इस पर प्रशासन को सहानुभूति पूर्वक विचार करना होगा। उन्होंने टी बी के रोग पर प्रतिवर्ष लाखों करोड़ों रुपए खर्च होने पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते हुवे कहा कि केवल कागजों पर टीबी के मरीजों को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजे के साथ-साथ टी बी के मरीजों के उपचार की उत्तम व्यवस्था करने की मांग की
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…