इलाहाबाद । टी.वी.रोग से ग्रसित लगभग 8.5 लाख मरीज जनपद में है। उक्त जानकारी देते हुए सोमवार को जिला क्षय रोग प्रभारी डा. ऋषि सहाय ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये टी.वी.रोग मुक्त भारत अभियान यूपी के दूसरे चरण में एक साथ 22 जिलों में 26 दिसम्बर से शुरू होकर 9 जनवरी तक चलेगा। हालांकि पहले चरण में एक साथ छह जिलों में यह अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम रोगी के घर तक पहुंचेगी और जांच से लेकर उपचार के लिए दवांए भी निःशुल्क उपलब्ध करायेगी। इतना ही नहीं रोगी को आने व जाने का किराया भी देगी। इस कार्य में लगने से टीम कर्मियों एवं रोगियों के लिए जो भी सहयोग सरकार देगी, वह आनलाइन पेमेन्ट किया जायेगा।
जनपद में योजना को संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 50 सुपरवाइजर और आगनबाड़ी, कार्यकत्री, एएनम सहित लगभग सात सौ कर्मचारी लगाये गये है। इस तरह शहर व ग्रामीण क्षेत्रो को मिलाकर आठ सौ स्वास्थ्य कर्मी मंगलवार की सुबह से टी.वी. रोगियों को चिहिन्त करने का काम करेंगे। यह जांच 48 घंटे में किया जायेगा।
केन्द्र सरकार की योजना है कि 2025 तक भारत से 80 प्रतिशत रोगियों को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया और 2030 तक टीवी रोग मुक्त भारत कर दिया जायेगा। टीवी रोग से मरने वालों की भारत में चार लाख अस्सी हजार पहुंच चुकी है। इस अभियान को आगे बढाने के लिए प्रधान मंत्री ने अमिताभ बच्चन को भी जोड़ा है। वह लगातार टी.वी. रोग के लक्क्षणों का प्रचार-प्रसार कर रहें है।
उन्होंने बताया कि सरकार एम.डी.आर. टीवी के एक रोगी पर सरकार 5 से छह लाख खर्च चल रही है। टीवी रोग से पीड़ित एक मरीज 15 मिनट में तीन लोगों को संक्रमित करता है। इस तरह पूरे देश में बड़ी ही तेजी से रोग फैल रहा है। इसे रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने संकल्प उठाया है। हर तीन मिनट में टीवी रोग से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…