साभार – तुषार शर्मा.
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतगंज थाना क्षेत्र के चेतगंज चौराहे के पास स्थित आजाद हिन्दू होटल में आज देर रात लगभग 11 बजे भोजन करने गए सराय गोवर्धन निवासी लल्ला यादव और अशोक यादव का होटल वालो से किसी बात पर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि होटल वालो ने दोनों की जमकर पिटाई कर दिया. इस पिटाई में दोनों बुरी तरह से घायल हो गये है. बताया जाता है कि लल्ला यादव और अशोक यादव आपस में रिश्ते में जीजा साले है. घटना की सुचना थोड़ी दूर पर स्थित लल्ला यादव के घर तक पहुच गई. सुचना पर पहुचे क्षेत्रीय नागरिको और परिजनों ने जब दोनों युवको की पिटाई के बाद हालात देखे तो उत्तेजित होकर होटल पर हमला बोल दिया और होटल में जमकर तोड़फोड़ कर दिया.
इस दौरान लबे सड़क हो रहे हंगामे की सुचना पुलिस तक पहुच गई. मौके पर पहुची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह संभाला और घायल लल्ला यादव और अशोक यादव को मंडलीय चिकित्सालय इलाज हेतु भिजवाया जहा दोनों को चिकित्सको ने भर्ती कर लिया है. चेतगंज पुलिस द्वारा इस घटना में शामिल कुछ लोगो की हिरासत में लिए जाने की भी सूचना प्राप्त हो रही है. मौके पर समाचार लिखे जाने तक पुलिस बल तैनात है. समाचार लिखे जाने तक दोनों में से किसी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…