बलिया;-बिल्थरा रोड बलिया प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ’’सौभाग्य’’ का शुभारम्भ रविवार को क्षेत्र में बिल्थरारोड तहसील के बरवां बस्ती गांव से किया गया। क्षेत्र के बस्ती बरवां गांव में रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के तहत आयोजित सौभाग्य विद्युत शिविर में विधायक धनंजय कन्नौजिया ने सौभाग्य योजना को हर घर को रोशन करने वाला योजना बताया। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गरीब का घर बिजली से रोशन होगा।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामाश्रय प्रसाद, एसडीओ मिथिलेश यादव, जेई सुधीर यादव, भाजपा नेता दयानंद वर्मा आदि मौजूद रहे। अवायां उपकेंद्र के तहत बरइठा गांव में भी सौभाग्य विद्युत शिविर में जेई अवधेश कुमार की मौजूदगी में 105 गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया। शिविर में रामानंद गुड्डू, हरिंद्र, मनोज आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…