संजय राय.
बलिया. नगरा। नगरा कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को सलेमपुर लो.स. के भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने पच्चीस लाख की लागत से तैयार होने वाले विवाह घर का वैदिक रीति रिवाज से शिलापूजन किया।इस मौके पर सांसद ने कहा कि सांसद निधि से तैयार होने वाले इस विवाह घर को भव्यता प्रदान करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी।कहा कि इसे आम आदमी के आवश्यकता के अनुरूप बनाया जाएगा।सांसद ने कहा कि इसके निर्माण में यदि पैसे कम पड़ जाएंगे तो और अधिक पैसा निधि से दिया जाएगा।शिलापूजन के मौके पर सांसद ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की बड़ाई करते हुए कहा कि दोनों सरकारे आम जनता के हित मे अच्छा कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहाँ देश विकास के पथ पर अग्रसर है, वही भारत विश्व मे भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, प्रह्ललाद सिंह, कैलास विहारी सिंह, डीएन प्रजापति, प्रमोद पाठक, शिवजी वर्मा, केदार पांडेय, कामेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता रिजवान अहमद एवं संचालन पृथ्वीपाल सिंह ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…