Categories: PoliticsUP

62 किलो का केक काट बसपा कार्यकर्ताओ और नेताओ के साथ मऊ में अब्बास अंसारी ने मनाया जन्कल्यानकारी दिवस

संजय ठाकुर/ सुहैल अख्तर

मऊ। बसपा समर्थको और कार्यकर्ताओ द्वारा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री मायावती का 62 वाँ जन्मदिन सोमवार को पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहु प्रतीक्षित मऊ जनपद में सदर विधानसभा के विधायक मुख्तार अन्सारी के पुत्र अब्बास अन्सारी ने मायावती का जन्मदिन बडे ही धूमधाम पर मनाया।

इस अवसर पर अब्बास ने अपने विरोधियो को अपने जन बल का भी प्रदर्शन कर दिया जिसको देख सभी विरोधियो की आँखे चकाचौंध रह गई. मायावती के जन्मोत्सव पर बसपा नेता ने 62 किलो का केक काटकर खुशियाँ मनायी।

मऊ जनपद के दक्षिण टोला, जहाँगीराबाद के मैदान में हजारो की संख्या में बसपा कार्यकर्ता व नेताओ ने पहूँच कर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री मायावती का 62 वाँ जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बसपा नेताओ ने अपने नेता के 62 वें जन्मदिन को कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया।

कार्यक्रम में केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर खुशिया मनाया गया। बसपा नेता अब्बास अन्सारी ने कहा कि आज एक जन्कल्यानकारी नेता का जन्म दिवस है जिसको हम जन कल्याकारी दिवस के रुप में मना रहे है।

pnn24.in

Recent Posts