लखीमपुर खीरी। मैलानी-खीरी। भले ही वन महकमा वन्य जीवों के लिए कितना भी सक्रिय हो लेकिन इन दिनों जंगल से निकली सड़कों पर बढ़ते हादसे जंगली पशुओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक ऐसे ही हादसे में सड़क दुर्घटना में दुर्लभ प्रजाति हिरण की मौत हो गई। मैलानी किशनपुर सेंचुरी में रोड से गुजरते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दुर्लभ प्रजाति हिरण की तड़प-तड़प कर जान चली गई।तकरीबन दो घंटे बाद सूचना पर पहुंचे वन कर्मी उसे लेकर वन प्रभाग सेंचुरी लेकर आए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इसका पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे
व्यापार व आवाजाही के लिए जंगली क्षेत्रों में बनाए गए रास्ते इन दिनों हादसों का सबब बने हुए हैं। इन रास्तों का इस्तेमाल व्यापार के लिए किए जाता है और बड़े-बड़े वाहन इन रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। रास्तों पर वन महकमे द्वारा नियंत्रित गति को लेकर कई निर्देश लिखे गए हैं लेकिन इसके बावजूद जल्दी पहुंचने के चक्कर में वाहन चालक इन नियमों की अनदेखी कर अपनी वाहन बेतरतीब गति से अपने वाहनों को दौड़ाते हैं। गाहे-बगाहे लोग व वन्य जीव इनका शिकार बनते नजर आते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…