लखीमपुर खीरी// जिले में एक बार फिर घने कोहरे के चलते एक बस पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गयी ,जिसमें कई यात्री घायल हो ग ये घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ घायलों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
दरअसल एक बार फिर लखीमपुर खीरी जिले के थाना निघासन में सिंगाही क्षेत्र से आ रही एक तेज रफ्तार बस घने कोहरे के चलते सिगाहीं रोड पर एब्लान पब्लिक स्कूल के आगे इंडियन गैस गोदाम के पास पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गयी ।जिसके कारण एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो ग ये ।घायलों को ग्रामीणों के द्वारा 108 एम्बूलेंस को सूचना पर आनन फानन में एम्बूलेंस के द्वारा निघासन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया । वहीं छ यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया और वही बाकी यात्रियों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…