लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र में बिजुआ- गोला मार्ग पर हरैय्या गाँव के पास सड़क पर डाली गयी बजरी पर बाइक फिसलने से बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेज दोनो शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीरा थाना क्षेत्र के गदियाना गाँव निवासी गंगाराम 60 वर्ष ने दो दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से गंगाराम अपने दोनों बेटों संजय 32 वर्ष व रिंकू 30 वर्ष के साथ किसी काम से बिजुआ गया था। जहाँ से तीनों बाइक से वापस अपने गाँव लौट रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही वह बिजुआ गोला मार्ग पर हरैय्या गाँव के पास पहुँचे कि तभी निर्माणाधीन सड़क पर फैली बजरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
इस हादसे में पिता गंगाराम व उसके बड़ा बेटे संजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा रिंकू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गये तथा बिजुआ पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर बिजुआ चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुँचे तथा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही मृतक पिता पुत्र के शवों को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में पिता पुत्र की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व ही गंगाराम ने नई बाइक ली थी जिसने दो जिन्दगियों को निगल लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…