कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने धरना दिया। शिक्षकों का आरोप है कि बुलंदशहर के पब्लिक इंटर कालेज जौलीगढ़ में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित सहायक अध्यापक बृजेंद्र कुमार सिंह को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या कर लिया। धरने का नेतृत्व करते हुए शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी कहा कि कार्यभार ग्रहण कराने के नाम पर वहां के डीआइओएस और कालेज प्रबंधन ने चार लाख रुपये लिए थे। कार्यभार ग्रहण करने के चार माह बाद भी उसे वेतन नहीं दिया गया।
वेतन के लिए उससे एक लाख बीस हजार रुपये फिर से मांगा जाने लगा। इससे तंग आकर बृजेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली। शिक्षकों की मांग है कि जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर और विद्यालय के प्रबंधतंत्र पर हत्या की सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज की जाए। उस विद्यालय के प्रबंध तंत्र को तुरंत भंग किया जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। शिक्षकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रदेश उपमुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए प्रेषित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय के अतिरिक्त अनुज कुमार, महेशदत्त शर्मा, कुंज बिहारी मिश्र, रमेशचंद्र शुक्ल, जगदीश प्रसाद, एबादुर रहमान, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…