बलिया।। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित गैस एजेंसी के सामने शनिवार की सुबह नौ बजे ट्रक से टकराने के बाद टेंपो सड़क किनारे दस फीट की खाई में पलट गया। इसमें सवार अवनीश सिंह (32) निवासी देल्हुआ की मौत हो गई। वहीं टेंपो पर सवार मृतक की बहन समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को कब्जे में ले लिया है।
बताते चले कि कोहरे के बीच टेंपो सुखपुरा की तरफ से सवारी लेकर शहर की तरफ आ रहा था। वहीं ट्रक शहर से सिकंदरपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच गैस एजेंसी के पास कोहरे के बीच टेंपो व ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें सवारियों से लदा टेंपो सड़क किनारे पलट गया। पलटे टेंपो के नीचे सवारियां दब गईं। यह देख आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए।
किसी तरह से टेंपो में फंसे शंभू नाथ (46) निवासी तापनी, अजय कुमार (22) निवासी असेगा, नमोनारायण पासवान (30) निवासी मिड्ढा, उमा देवी (46) निवासी भरतपुरा, प्रमोद दुबे (55) निवसी बेरुआरबारी, दीप्ति सिंह (20) व अवनीश सिंह (32) निवासी देल्हुआ को बाहर निकाला गया। इन सभी को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया। इसमें अवनीश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाते ही सुखपुरा थाना एसओ संजय द्विवेदी व हनुमानगंज चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश पांडेय दलबल के साथ पहुंच गए। इस घटना के कारण मार्ग पर आधा घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…