नितेश मिश्रा.
देवरिया के बेलवा तेलियाकला गांव में एक व्यक्ति के घर के सामने सड़क के किनारे लगे सोलर लाईट के प्लेट में विद्युत तार सट गया। इससे पोल में करंट आ गया। करंट लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। पांचो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुनीता की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मईल थाना क्षेत्र के बेलवा तेलियाकला गांव के रहने वाले जयश्री प्रसाद (60) के दरवाजे पर अक्तूबर 2017 में सोलर लाइट का पोल और प्लेट लगा। शनिवार की दोपहर में पोल के पास बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच सोलर लाइट की प्लेट में विद्युत तार सट गया। इससे पोल में विद्युत करंंट आ गया। पोल को पकड़ कर खेल रहे बच्चे करंट की चपेट में आ गए।
यह देख बच्चों को बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। सभी को पोल से सटा देख गांव के ही घुरा प्रसाद कुदाल से प्लेट को तोड़ दिया। प्लेट टूटने के बाद करंट प्रवाहित होना बंद हुआ। करंट लगने से कविता (14), अभय (12), सुनीता (16), जयश्री प्रसाद (60) और रामध्यान प्रसाद (40) झुलस गए। इस घटना से गांव में दहशत फैल गया। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…