बलिया ।। रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट में गायघाट-अघैला मार्ग पर रविवार की सुबह जेसीबी की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। गायघाट के पुरवा कमालपुर रामकरही के डेरा निवासी सुजीत कुमार यादव पुत्र गोरखनाथ यादव बाइक से गायघाट दुकान से कुछ सामान लेने आ रहा था कि गायघाट-अघैला मार्ग पर जेसीबी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि शनिवार को सुजीत के बड़े भाई मुन्ना यादव का छेंका था। रविवार को भी रिश्तेदार उसके घर पर ही थे। रिश्तेदारों के खाने-पीने के सामान लेने हेतु सुजीत गायघाट आ रहा था। तीन भाइयों में सबसे छोटे सुजीत की मृत्यु की सूचना मिलते ही उसकी माता मीरा देवी अचेत हो गई। सुजीत के तीनों भाइयों एवं बहनों सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। उधर, थाने के एसआई एसके यादव ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बलिया भेज दिया। पुलिस ने जेसीबी को भी सीज कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…