इलाहाबाद : ‘चलो मन गंगा जमुना तीर’ 2018 का भव्य शुभारंभ शनिवार को मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल ने उत्तर मध्य क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र में किया। पहले दिन बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। ‘बोल पलकन लागी मोरी..’ सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।
सास्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत में दरभंगा, बिहार से आए विपिन मिश्र एवं उनके दल ने अपने सपने चिर परिचित अंदाज में ऋचा पाठ से किया। इसके बाद वाराणसी से आई ममता शर्मा द्वारा प्रस्तुत उपशास्त्रीय गायन के अंतर्गत राजपुरिया धनाश्री में भजन ‘बोल पलकन लागी मोरी..’ और ददरा-पीलू सुनने को मिला।
दिल्ली से आए कथक नृत्य के जयपुर घराने से तालुक रखने वाले पं राजेंद्र गंगानी की मन मोहक प्रस्तुतियां देखने को मिली। उन्होंने सबसे पहले शिव स्तुति प्रस्तुत की। तालंग (तीन ताल) और राम भजन से सास्कृतिक केंद्र के पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। असम का मशहूर बिहू नृत्य, मध्यप्रदेश का बधाई, नौरता एवं गुडुमबाजा लोक एवं जनजातीय गीतों और कलाओं के साथ कश्मीर का रूफ नृत्य, सिक्किम का तमाग शैलो नृत्य प्रस्तुत हुए।
इलाहाबाद की पूर्णिमा एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुत ढेढिया नृत्य आज के सास्कृतिक कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति रही। इससे पहले कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने केंद्र निदेशक के प्रयासों की सराहना की। केंद्र निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरुषार्थी ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…