कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : ‘मोक्षदायिनी’ की स्वच्छता के लिए लोगों में जनजागरूकता फैलाने के मकसद से नगर निगम के पर्यावरण विभाग ने हाईटेक तरीके अपनाए हैं। विभाग की ओर से जीटी जवाहर रोड पर परेड ग्राउंड में ‘नमामि गंगे’ चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। दो नावों और स्किमर मशीन को फ्लैक्स, गुब्बारे से सजवाया जा रहा है। इसमें लाउड हेलर भी लगवाए जाएंगे जो पूरे समय क्षेत्र में चलेंगी। वहीं, एलईडी लगी ‘नमामि गंगे’ वैन भी बुधवार से मेले में घूमेगी। दो एलईडी स्क्रीनें भी लगाई गई हैं।
परेड ग्राउंड में लगी ‘नमामि गंगे’ प्रदर्शनी में शाहिल कुशवाहा, जतिन, ज्योति मौर्या समेत सात कलाकारों की टीम द्वारा रविवार से गंगा स्वच्छता से संबंधित नुक्कड़ नाटक शुरू किया गया है। जबकि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत स्वीकृत परियोजनाओं और संचालित कार्यक्रमों के ब्योरे मसलन इलाहाबाद समेत 11 शहरों में ट्रैश स्किमर्स मशीनों के चलने, किन राज्यों से होकर गंगा बहती हैं, गंगा ग्राम नदी की मुख्य धारा के किनारे बसे गांवों की संख्या आदि भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर भी बनाया गया है। छोटी स्क्रीन यहां भी लगी है, जिस पर गंगा संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं। प्रदर्शनी देखने के लिए स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुट रही है। वहां रखे विजिटर बुक में आगंतुक अपने कमेंट भी लिख रहे हैं। ये कार्यक्रम 13 फरवरी तक होंगे। बता दें कि गंगा स्वच्छता कार्यक्रमों के लिए शासन 90 लाख रुपये तक खर्च करने की सहमति जताई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…