इलाहाबाद : हरियाणा में बलात्कार व हत्या के विरोध में मंगलवार को प्रयाग में छात्राओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला कॉलेज परिसर से प्रियंका सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च में ¨हसा के विरोध में आवाज बुलंद की गई। छात्राओं ने हरियाणा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की व अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मधु कुमारी, सशस्वी, तनु यादव, ज्योत्सना, आकांक्षा, पूजा, तनु, आकांक्षा आदि उपस्थित रहीं।
दूसरी ओर दिशा छात्र संगठन के आह्वान पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला कॉलेज परिसर के सामने पूंजीवादी पित्रसत्ता का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। दिशा छात्र संगठन की अंजलि ने कहा कि पूरे देश में महिला विरोधी माहौल व्याप्त है। 2012 के बाद देश में बलात्कार की 24923 घटनाएं हुई हैं। 2016 में इनकी संख्या बढ़कर 38947 हो गई है। ऐसे में महिलाओं को एकजुट होकर ऐसी ¨हसा और महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ लड़ना होगा। अश्लील गानों, फिल्मों, घटिया विज्ञापनों के माध्यम से आज स्त्री को एक उपभोग की वस्तु के रूप में परोसने की कोशिश की जा रही है। यह महिला ¨हसा को बढ़ावा देता है। इसपर सरकार को रोक लगानी चाहिए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रतिभा, विकास, राजू, प्रसेन, संदीप, धर्मराज, अविनाश, अमन आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…