इलाहाबाद : गुंडई, दबंगई से परेशान धूमनगंज, हरवारा, मरियाडीह की महिलाएं बुधवार को सड़क पर उतर आई। दर्जनों की संख्या में जमा महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। बाद में धूमनगंज थाने पहुंच आवाज बुलंद की। महिलाओं का कहना है कि हरवारा धूमनगंज का रहने वाला अशरफ गुंडई कर उन्हें परेशान कर रहा है। फर्जी मुकदमों के जरिए कई लोगों को जेल भिजवा दिया। कई लोगों को अगवा कर उनकी जमीन कब्जा कर ली। एसएसपी ने ज्ञापन लेकर महिलाओं का कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी ने धूमनगंज इंस्पेक्टर को कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता एसएमए काजमी के ड्राइवर रियाज अहमद की पत्नी सलमा बेगम निवासी हरवारा, धूमनगंज के साथ दर्जनों महिलाएं इंसाफ मांगने एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। महिलाओं ने अशरफ के खिलाफ प्रदर्शन कर एसएसपी को दुखड़ा सुनाया। आरोप लगाया कि जमीन को लेकर रंजिश रखने की वजह से मुहल्ले के तमाम परिवारों को अशरफ धमकी दे रहा है। कई लोग शहर छोड़ने को मजबूर हैं। एसएसपी को दिए गए ज्ञापन में अशरफ पर दर्ज मुकदमों का विवरण भी दिया गया। बताया गया कि पहले अतीक अहमद का बहुत ही करीबी था। एसएसपी ने धूमनगंज पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने अजरा बेगम, असमा बानो, निकहत आदि रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…