कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद। विद्यालय हो या महाविद्यालय हो उनकी शिक्षा का एकमात्र आधार हमारी देश की संस्कृति एवं हमारे संस्कार होने चाहिए। जो होंगे वे शिक्षा में सुधार के दृष्टि से एक बड़ा कदम माना जायेगा। उक्त बाते राज्यपाल पश्चिम बंगाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने स्थापना दिवस सामारोह मे उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा इस देश की आवश्यकता है। जो भी महत्वाकांक्षा होती है वे शिक्षा के माध्यम से ही पूरी होगी। देश विश्व मंच पर शैक्षिक शक्ति का प्रदर्शन करके आगे ही बढ़ेगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य, परिवार कल्याण श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि शिक्षा वह है जो काबिलियत को निखारती है तथा निरन्तर कुछ नया करने में सवाल पूछने की जिज्ञासा को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। शिक्षा की नीव ही हमारे भविष्य के इमारत का निर्माण करती है।
राज्यपाल पश्चिम बंगाल केशरी नाथ त्रिपाठी एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य, परिवार कल्याण श्रीमती अनुप्रिया पटेल आज सराय इनायत में श्री महावीर चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्थापना दिवस सामारोह एवं वार्षिकोत्सव उन्नयन में भाग लिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…