Categories: PoliticsUP

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ मतदान

कनिष्क गुप्ता

इलाहाबाद। नगर निगम में 23 जनवरी को कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें इलाहाबाद के कुल 14 पार्षद में से 12 पार्षद काे चुना गया। चुनाव कार्यक्रम काे लेकर नगर निगम में सुबह से ही सरगरमी रही। लगभग 1.30 बजे उप मुख्यमंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के आगमन के बाद मतदान कार्य शुरू हुआ आैर लगभग 2 बजे खत्म हो गया। जिसके बाद मतगणना का शुरू हुआ। सभी पार्षद ये साेच रहे थे कि 14 में से 12 पार्षद ही चुने जाने है। लेकिन 2 घटा दिये जाएंगे वाे काैन हाेगा जाे कार्य कारिणी में नहीं रहेगा। शाम करीब पाँच बजे मतगणना हाेने बाद दाे नाम बाहर कर दिया गया। पहला फजल खान दूसरा अजाज अहमद नाम कार्य कारिणी से बाहर कर 12 पार्षदाें काे विजय घोषित कर दिया गया।

pnn24.in

Recent Posts