Categories: National

शताब्दी को इलाहाबाद से चलाने को प्रमोद ने लिखी चिट्ठी

कनिष्क गुप्ता

इलाहाबाद : कानपुर से नई दिल्ली की बीच चलने वाली शताब्दी को इलाहाबाद जंक्शन से चलाने के लिए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भी रेलमंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी भेजी है। पिछले दिनो उलार मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल के अधिकारियो और मंडल परिक्षेत्र के सांसदो की बैठक इलाहाबाद मे हुई थी। इसमे सांसद श्यामा चरण गुप्ता और राज्यसभा सदस्य कुं. रेवती रमण सिंह द्वारा कानपुर से चलने वाली शताब्दी को इलहाबाद जंक्शन से चलाने की मांग उठाई गई थी।

उत्तर मध्य रेलवे के जीएम एमसी चौहान और इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय कुमार पंकज ने सांसदो को आश्र्वास्त किया था कि वह इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र भेजेगे। डीआरएम संजय कुमार पंकज का कहना है कि इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र जा चुका है। अब राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी द्वारा भी इसकी मांग की गई है। प्रमोद तिवारी ने बताया कि रेलमंत्री पीयूष गोयल ने पत्र भेजकर आश्र्वस्त किया है कि उनकी द्वारा की गई मांग को पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts