Categories: UP

विधायक संजय ने समस्या से कराया अवगत

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद : इलाहाबाद में किसानों, मजदूरों व युवाओं की समस्या को लेकर विधायक संजय गुप्त ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उचित कदम उठाने की मांग की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वह संगठन के कार्य से बीते कई माह से इलाहाबाद के यमुनापार क्षेत्र में सक्रिय हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों ने अपेक्षा के अनुरूप बारिश न होने से चौपट हुई खेती की जानकारी दी।

बताया कि खेती ठीक से न होने के चलते लाखों किसानों व मजदूरों का रोजगार समाप्त हो गया है। यह दिक्कत दूर करने को सिंचाई को नहरों में अतिशीघ्र पानी छोड़ा जाए। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार की बड़ी समस्या है। यह दिक्कत दूर हो उसके लिए पहले से संचालित औद्योगिक इकाईयों को दुरुस्त करके नई की स्थापना की जाए। संजय ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर उन्हें यमुनापार के लोगों की दिक्कतों से अवगत कराया।

pnn24.in

Recent Posts