माडा, इलाहाबाद : माडा थाना क्षेत्र के बकुलिया गांव स्थित अरहर के खेत मे एक अज्ञात महिला की जली लाश रविवार की सुबह मिली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। तिसेन तुलापुर गांव के रहने वाले दीनानाथ दुबे का बकुलिया गांव मे खेत है। खेत मे अरहर की फसल लगी है। रविवार की सुबह गाव के कुछ लोगो ने खेत मे लगभग 25 वर्षीय महिला का जला हुआ शव देखा। कुछ ही देर मे वहां भीड़ के तुलापुर के प्रधानपति जटाशकर शुक्ला ने थाने मे सूचना दी। उप निरीक्षक इशहाक खांन और राघवेंद्र सिह मौके पर पहुचे।
शव का हाल देख शिनाख्त करना भी संभव नही था। महिला के एक पैर मे मीना लिखा था वही हाथ मे अगूठी मिली है। घटनास्थल देखने से प्रतीत हो रहा था कि महिला के साथ मारपीट भी हुई थी। उसके दोनो चप्पल कुछ दूर दो खेतो मे पड़े मिले। पुआल और बाजरा के डंठलो से महिला को जलाया गया था। ग्रामीणो ने बताया कि रात मे उक्त खेत मे आग की लपटे दिखाई दी थी लेकिन इस बात की किसी को आशका नही थी कि किसी महिला को जलाया जा रहा है। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी मेजा उमेश शर्मा भी दलबल के साथ पहुच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…