इलाहाबाद : इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन और केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन के तत्वावधान में गुरुवार को कोर कार्यालय में प्रभावी पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण की कला पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कोर जीएम सत्य प्रकाश द्विवेदी ने सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय मे पावर प्वाइंट की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वैभव बाजपेई ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति की बारीकियां बताते हुए कहा कि जटिल समस्याओं को सरल ढंग से प्रस्तुत करने के लिए सशक्त माध्यम पावर प्वाइंट है। लोगों की जरूरत के अनुसार प्रभावी तरीके से प्रस्तुतीकरण एक कला है। इसको ध्यान में रखकर पावर प्वाइंट तैयार किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत में एएमए के सचिव रवि प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में कोर के वरिष्ठ अधिकारी और एएमए के सदस्य लाभांवित हुए। धन्यवाद ज्ञापन कोर के उपाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ साद उस्मानी, संदीप कुमार शर्मा, जीके खरे, डॉ. शांति चौधरी, आशीष गुप्ता, आलोक शाह, डॉ. शिखा आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…