उमेश गुप्ता.
बिल्थरारोड। राजस्व अमीन संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर यहां तहसील में 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में विगत् 16 जनवरी से चल रहा तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार धरना गुरुवार को खत्म हो गया। इस दौरान मांगों की पूर्ति की अनदेखी पर सरकार के विरोध में बड़े आन्दोलन की चेतावनी दी गयी। इसके पूर्व संघ ने इन मांगों के सम्बन्ध में पिछले वर्ष 27 दिसम्बर को एक दिवसीय धरना के माध्यम से प्रमुख सचिव राजस्व विभाग को सौंपा गया था। धरने पर अमीनों में ओमप्रकाश यादव, बब्बन यादव व दरोगा सिंह यादव अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ धरनारत रहे।
11 सूत्रीय मांगों में सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिये जाने की ब्यवस्था नियमावली में करने, ग्रेड वेतन दो हजार बढ़ाकर 5200-20200 ग्रेड पे स्वीकृत करने, वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोकने, पदोन्नति ब्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल करने आदि मांगे शामिल हैं। स्थानीय तहसील में कुल 14 संग्रह अमीनों के सापेक्ष अब केवल तीन ही अमीन शेष रह गये हैं। जहां कार्य बोझ निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…