रवि शंकर दुबे.
रामपुर. सपा के फायर ब्रांड नेता और सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे आज़म खान अपनी बेबाक टिपण्णी के लिये मशहूर रहे है. कल जब वह सत्ता में थे तब भी उनके बयान बेबाक होते थे आज जब सत्ता उनसे दूर है तब भी वह बेबाकी से अपनी बात रखते है. आज हमसे बातचीत में आज़म खान ने प्रवीण तोगड़िया द्वारा अपनी ही पार्टी पर अपनी जान का खतरा होने का आरोप लगाने वाले बयान के सम्बन्ध में अपनी बेबाक टिपण्णी करते हुवे कहा है कि देखिए वो किसी पार्टी में तो है नहीं RSS के हैं और RSS ने ही उनको विश्व हिंदू परिषद का अध्यक्ष बनाया हुआ है RSS उन्हें निकालने के लिए कह रही है तो यह उनका अंदरूनी घरेलू मामला है कल जो लोग हिंदुस्तान से मुसलमानों को निकाल रहे थे आज खुद RSS उन्हें निकाल रही है अपने घर से इसको कुदरत का इन्साफ कहते है.
इसी बातचीत में राज्यपाल राम नाईक द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे विकास कार्य की तारीफ सम्बंधित बयान पर आज़म खान ने तंज कसते हुए कहाकि असल में राम नायक जी का कार्यकाल पूरा हो रहा है मुख्यमंत्री नहीं चाहेंगे तो अगली बार गवर्नर नहीं होंगे ना यहां के होंगे ना कहीं और के होंगे तो यह खुशामत तो उनकी मजबूरी है अगर नौकरी में रहना है तो योगी योगी कहना है।
मुजफ्फरनगर दंगों में BJP नेताओं के खिलाफ मामलों को वापस लेने पर विचार कर रही प्रदेश सरकार पर आजम खान ने तल्ख लफ़्ज़ों का इस्तिमाल करते हुवे कहा कि शायद यह संभव हो नहीं सकेगा इसलिए के जो हिनीयस क्राइम होते हैं जैसे 302 है 307 है डकैती है आमतौर पर कोई सरकार इतना गंदा नीच गिरा हुआ काम अब तक नहीं कर सकी है तो मैं समझता हु कि भाजपा इतनी नीचता तक नहीं जाएगी कि हत्यारों बलात्कारी और डकैतो, लुटेरों ,घर जलाने वालों के मुकदमे वापस ले. मेरे ख्याल से इतनी नीचता पर नहीं आएगी भाजपा.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…