मौसम के लुढ़के पारा ने सबको ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। सुबह से शाम तक कोहरे की चादर तनी रही। घटते-बढ़ते कोहरे के प्रभाव के बीच भगवान सूर्य आसमान में ही दुबके रहे। पूरे दिन में एक क्षण के लिए भी धूप नहीं निकली। सुबह में तेज पछुआ हवा से गलन में बेतहाशा वृद्धि हुई। पूरे दिन चली हवा ने अनवरत पड़ रही शीतलहर के प्रकोप में और भी वृद्धि कर दी है। भीषण ठंड जानलेवा साबित हो रही है। कड़ाके की ठंड व सर्द हवा के चलते कई की ¨जदगी काल के गाल में समा चुकी है। अस्पतालों में ठंड के शिकार लोगों की भीड़ लगने लगी है।
गर्म कपड़े बेअसर साबित हो रहे हैं। क्या बच्चे, क्या युवा ठंड के कोप से बचने के लिए सभी अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। ठंड से सड़कों और बाजारों में चहल-पहल नहीं है। बस वही लोग सड़कों पर निकल रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी कार्य करना है। ठंड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग गर्म कपड़े पहनने के बाद भी कंपकपा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि इस भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन को हाईस्कूल, इंटर कालेज व डिग्री कालेजों की भी छुट्टियां और बढ़ा देनी चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…