अन्जनी राय /यशपाल सिंह
आजमगढ़ ।। बरदह थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज-बरदह मार्ग स्थित चकचोर्रा गांव के पास मंगलवार की रात कोहरे के चलते अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक में बैठे पत्नी व चार बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से बाहर निकाला गया।
बरदह क्षेत्र के रसूलपुर तुंगी गांव निवासी रमेश बिंद (38) ट्रक चालक था। वह इस समय खाली ट्रक लेकर घर आया था। वह मंगलवार को दिन में ट्रक से अपने परिवार सहित देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव स्थित ससुराल गया था। देर शाम वह खाना खाकर परिवार सहित घर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही वह बरदह क्षेत्र के चकचोर्रा गांव के पास पहुंचा कि कोहरे के कारण अनियंत्रित हुई ट्रक को लेकर खाई में पलट गया।
इस घटना में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुटे और शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में रमेश की पत्नी अनीता (35), पुत्री नीलम (12) पुत्र अजीत (9) आदित्य (6) व आदर्श (2) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बुधवार की सुबह लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…