यशपाल सिंह
आजमगढ़।। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेगांव पूनापार गांव में सोमवार की रात चारपाई पर सोए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के बड़ेगांव पूनापार गांव निवासी 35 वर्षीय हरिमोहन राजभर सोमवार की रात वह परिवार के साथ भोजन करने बाद बरामदे में सो गया। सुबह जब देरी तक नहीं जगा तो उसकी मां उसे जगाने पहुंची तो देखा कि वह चारपाई पर सोया है और उसके गले में रबड़ बधा हुआ है। उसकी मां ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि मृतक की शादी 16 वर्ष पूर्व मऊ जनपद में हुई थी। पति से अनबन के बाद पत्नी आठ वर्षों से मायके में ही रह रही है। मृतक की दो पुत्र व एक पुत्री बताई गई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…