Categories: Crime

घरेलु हिंसा से तंग महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ

नुरुल होदा खान

बलिया – थाना सिकंदरपुर के ग्राम पंचायत गांग किशोर के अंतर्गत आने वाला एक गाँव घुरी बाबा का टोला,जहां पर आपसी और पारिवारिक कलह के चलते 55 वर्षीय महिला रमावती देवी पत्नी गिरिजा चौहान, ने विषाक्त पदार्थ खा लिया आनन-फानन में उन्हें परिवार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर लाया गया जहां पर डॉक्टरों की सघन निगरानी में उनका इलाज हुआ पर इस महिला मरीज की स्थिती व गंभीरता को देखते हुए स्थानीय डॉक्टर ने इस महिला को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया हैे,सूत्रों के हवाले से यह पुरा मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts