बलिया : बिल्थरा रोड श्री ठाकुर जी महादेव चैरीटेबुल ट्रस्ट व शास्वत फाउंडेशन बिल्थरारोड के तत्वाधान में समाजसेवी उद्भव पांडेय व विवेक पांडेय की टीम ने गुरुवार की देर रात नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच जरुरतमंद लोगों में 45 ऊनी कम्बलों का वितरण किया। इस पूण्य के कार्य को सभी लोगों ने जहां सराहा गरीब और कमजोर तबका राहत महसूश किया।
ऊनी कम्बलों के वितरण के बाद शीतलहर व गलनभरी ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे सड़क के किनारे आंधी रात को अचानक गर्माहट भरा अहसास हुआ तो रमेश ने अपनी आंखें खोली। सामने उक्त ट्रस्ट के लोगों के हाथों कम्बल की गर्माहट पाकर उसकी आंखे छलछला गई। आधी रात तक करीब 45 जरुरमंद गरीबों को लोगों ने घूम-घूमकर कंबल पहुंचाया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष उद्भव पांडेय, महासचिव रविकांत यादव, कोषाध्यक्ष विवेक पांडेय, सुशील यादव, विक्रांत पांडेय, गगन सिंह, अनुराम सिंह, मनोज यादव, सुशील जी व अनूप वर्मा एवं प्रधान प्रतिनिधि अंगद यादव, रामाश्रय यादव उर्फ फाइटर, अशोक यादव की मौजूदगी में शुक्रवार को भी सीयर ब्लाक के कुसहांभांड गांव में भी शिविर लगाकर करीब 51 गरीब महिलाओं को
कम्बल वितरित किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…