बलिया ।। मकर संक्रांति के दृष्टिगत जहां वाराणसी, इलाहाबाद आदि गंगा घाटों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर की जा रही और इसमें काफी धन भी खर्च किए जा रहे हैं लेकिन बलिया मे मानो किसी का कोई ध्यान ही नहीं है। क्षेत्र के गंगा घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है तो चारों ओर पूजन सामग्री व पालीथिन फैले हैं। इन गंगा घाटों पर मकर संक्रांति के दिन हजारों लोग स्नान करते हैं। इसके बाद भी गंगा तटों की साफ-सफाई के लिए न तो ग्राम पंचायतें गंभीर हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। गंगा घाट मझौवां-पचरुखिया, दुर्जनपुर, नौरंगा, बहुआरा, भुसौला, शिवपुर आदि घाटों पर मकर संक्रांति के दिन स्नानाíथयों की जबर्दस्त भीड़ होती है। इससे इन गंगा घाटों पर मेले जैसा दृश्य हो जाता है। बावजूद इसके इन घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में साफ-सफाई नहीं होने से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होगी। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी, डीपीआरओ सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि मकर संक्रांति से पूर्व इन गंगा घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था कराएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…