चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक बरइया पोखरा पर विकास खण्ड सोहांव प्रधान संघ की एक आवश्यक बैठक की गयी । जिसमें लेखा सहायक मनरेगा सुफीजान अहमद पर मनरेगा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में घोर लापरवाही करने तथा प्रधानों से अवैध रूप से वसूली करने ,मनरेगा से संबंधित फाइलों को इधर से उधर किए जाने की शिकायत मिली है ।
बैठक में फिरोजपुर गांव के प्रधान सुधीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि लेखा सहायक मनरेगा सुफीजान अहमद के खिलाफ विगत दिनों पूर्व चार जनवरी को जिलाधिकारी बलिया को पत्रक सौंपकर उक्त मामले से अवगत कराया गया मगर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ और नहीं कोई कार्रवाई की गयी । साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, श्रम उपायुक्त, सीडीओ, बीडीओ को भी मामले से अवगत कराया गया है बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया । वार्ता के दौरान सीडीओ व बीडीओ ने बताया कि उक्त लेखा सहायक मनरेगा के खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से पद से हटाने की शिकायत की गयी है । जबकि दुबारा दुसरी शिकायत कर दी गई है । साथ ही जिलाधिकारी बलिया से सम्पर्क किया गया मगर वार्ता नहीं हो पायी । इस सम्बंध में उचित कार्रवाई नहीं होने से प्रधानों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है ।
प्रधानों ने चेताया कि यदि समयानुसार उचित कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लाक सहित जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जा सकता है । इसके लिए समस्त प्रधान एकजूट होकर अभियान छेड़ने की तैयारी में जुट गए है । बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ संरक्षक राजनारायण उपाध्याय, महामंत्री दीपक सिंह, बब्बन यादव, पप्पू तिवारी, कृष्णा नन्द सिंह, मारकण्डेय सिंह, गुड्डू यादव , राजकुमार यादव, सुनील भारती , कालीकांत राय , विनोद राम , महेंद्र राजभर , महेश यादव, राजू सिंह, मुन्ना सिंह तथा सुरेंद्र सिंह सहित कई दर्जन प्रधान मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…