चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 15 गांधी नगर में स्थापित गांधी चबूतरे पर आयोजित विविध कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर चल रही है जिसके लिए भारत माता मित्र मण्डल समिति के संस्थापक सुधाकर केशरी के आवास गांधी कुटीर पर कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की एक बैठक की गयी ।
गौरतलब है कि कस्बा स्थित वार्ड संख्या – 15 गांधीनगर में स्थापित गांधी चबूतरे पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी । जिसमें नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रतिनिधि अभिराम त्रिपाठी ने कार्यक्रम को और वृहद और भव्य तरीके कराने पर बल दिया तथा कहा कि इसके लिए आप सभी को जिस तरह की भी किसी चीज की जरूरत पड़े मैं सदैव तत्पर रहूंगा और उसे पूर्ण कराने में मदद करूंगा । समिति के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने उनका समर्थन किया ।
मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार संजय राय, राघव दूबे , कृष्णा गुप्ता , नथुन कुमार, पप्पू केशरी , कृपाशंकर, राजेश सोनी , मनोज केशरी , दीपक केशरी , योगेंद्र केशरी , हनुमान जी , छट्ठू केशरी आदि लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प॔0 राजीव उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी होंगे । उक्त आशय की जानकारी संस्थापक सुधाकर केशरी ने दी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…