उमेश गुप्ता.
बलिया : बिल्थरा रोड स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के द्वितीय पुत्र अविनाश कुमार सिंह उर्फ नन्हे (18) की रविवार की प्रातः 10 बजे उस समय मौत हो गयी जब बीमार हालत में उपचार के लिए परिजन उसे निजी साधन से आजमगढ़ ले जा रहे थे। जानकारी के अनुसार नन्हे की तबीयत विगत् 5 जनवरी से खराब चल रही थी जो दवा कराने के बाद आराम हो गया था एका एक रविवार की बीती रात में तबीयत काफी खराब हुयी उसे परिजन उपचारार्थ आनन-फानन में मऊ के एक निजी अस्पताल ले गये, लेकिन वहां से दाखिला न लिये जाने पर उसे आजमगढ़ ले जाया जा रहा था जहां छठियांव पहुंचते-पहुंचते वह प्राणान्त कर गया। फिर शव को धर लाकर उसका अंतिम दाह संस्कार घाघरा नदी के किनारे तुर्तीपार में किया गया। मुखांगिनी अधिवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने दी।
शव यात्रा में अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार गुप्ता, संजीत कुमार गुप्ता, विशाल सिंह, धनन्जय सिंह, दिलरोज अहमद, दिनेश मिश्रा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, दिनेश राजभर, पूर्व प्रधान ओकार सिंह आदि लोग शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…