Categories: Politics

अखिल भारतीय व्यापार मंडल चितबड़ागांव के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कल

संजय राय.

चितबड़ागांव, बलिया। अखिल भारतीय व्यापार मंडल चितबड़ागांव के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव 29 जनवरी सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक स्थानीय रामशाला चबूतरे पर होगा और तत्काल पांच बजे तक गणना कर हार-जीत का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा ।

उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गाँधी ने दी है ।उन्होंने बताया कि छः प्रत्याशियों में एक ने नाम वापसी कर ली है, मैदान में अब पांच उम्मीदवार अपने -अपने-अपने प्रचार प्रसार में जी-जान से जुट गए है

pnn24.in

Recent Posts