अंजनी राय.
बलिया।। सदर कोतवाली क्षेत्र के के मिशन रोड स्थित मुस्लिम परिवार में सोमवार की रात लगभग 11 बजे नवविवाहिता ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर ससुराल वालों की जमकर पिटाई की। इसके बाद लाखों रुपये के जेवरात सहित 1.48 लाख नकदी लेकर मायके वाले के साथ भाग निकलीं। सूचना पर पहुंची 100 नम्बर की पुलिस टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
परवेज आलम के पुत्र अफरोज की शादी 16 अप्रैल 2017 में देवरिया जनपद के लार रोड स्थित मोहल्ला रामनगर निवासी अब्दुल कलाम की पुत्री से हुई थी। तीन माह पूर्व उसके पिता अपनी पुत्री की विदाई कराकर देवरिया ले गए। इसके बाद 5 जनवरी 2018 अफरोज आलम ससुराल गया और वहां से पत्नी को लेकर अपने घर चला आया। पीड़ित का आरोप है कि यहां आने के बाद विवाहिता की रवैया ठीक नहीं थी। घर में आए दिन वह मारपीट व बवाल खड़ा कर देती थी। इसको लेकर अक्सर झगड़ा हो जाता था। इस संबंध में कोतवाली में दी गई तहरीर में अफरोज की मां रूबिना खातून ने आरोप लगाया है कि रात को उसके पिता के साथ कुछ लोग अचानक बोलेरो से आ धमके। इसके बाद सभी घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इसी बीच बहू नादरिन ने दो अटैची में घर में रखे गए हार, कंगन, झुमका, अंगुठी, नथिया, टीका, पायल तथा शादी में दिए गए अन्य सभी जेवरात सहित 1. 48 लाख नकद लेकर अपने मायके वालों के साथ भाग निकली। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…