बलिया।। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर शहर में अवैध रूप से लगे बैनर पोस्टर पर स्थानीय प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार की शाम को नगरपालिका की एक विशेष टीम ने पुलिस बल के साथ कई बड़े पोस्टरों को जेसीबी मशीन से हटवाया। यह अभियान आज बुधवार को भी चलेगा। इसमें बाधा पहुंचाने वाले पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि अगर किसी के द्वारा कोई बैनर पोस्टर लगाये गये हैं, वे स्वतः उतार लें। अन्यथा प्रशासन द्वारा चलाये गये अभियान में उतारने के बाद जरूरी विधिक कार्रवाई भी की जा सकती है। दरअसल, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने करीब एक पखवारे पूर्व ही नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को सख्त निर्देश दिए थे कि शहर में अवैध रूप से रखे बैनर पोस्टर को हटवाएं। अधिशासी अधिकारी ने एक अभियान भी चलाया। लेकिन कुछ लोग बैनर पोस्टर उतारने से मना करने लगे। इससे कानून व्यवस्था से सम्बन्धित दिक्कतें आने की जानकारी दी गयी। अधिशासी अधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिख अनुरोध किया कि इसके लिए एक अभियान की तिथि व समय निर्धारित कर पुलिस बल की उपलब्धता में बैनर पोस्टर हटाये जाने की जरूरत है। सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्परता दिखाते हुए मंगलवार से ही अभियान शुरू कर दिया। टीडी कालेज चैराहा, सिविल लाईन चैकी के आसपास के सभी पोस्टरोें व फ्लैक्स बोर्ड को जेसीबी मशीन के सहयोग से हटवाया गया।
नगरपालिका की टीम तैयार
जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध बैनर पोस्टर हटाने के लिए नगरपालिका की ओर से एक टीम भी बना दी गयी है। इसमें दो अवर अभियंता, दो सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, तीन राजस्व निरीक्षक के अलावा प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, श्याम जी, राधेश्याम सिंह हैं। मंगलवार की शाम से ही टीम ने शुरूआत भी कर दी है। स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल की उपलब्धता में ये टीम बैनर पोस्टर व अतिक्रमण हटाने का काम करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…