Categories: UP

दो पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

अंजनी राय.

बलिया।। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-सहतवार मार्ग पर घने कोहरे के कारण शनिवार की रात्रि दो पिकप की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। गश्त से केवरा की तरफ से लौट रही पुलिस ने अपने गाड़ी से घायलो को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांसडीह सहतवार मार्ग पर जितौरा के पास घने कोहरे के चलते दो पिकप की आमने सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि एक बड़ी पिकप खाई में पलट गई और दूसरी सड़क पर ही पड़ी रह गई। इसमें राजेश खरवार (35) पुत्र ददन खरवार ग्राम निधारिया थाना कोतवाली बलिया की मौके पर ही मौत हो गयी। वही पप्पू खरवार (28) पुत्र अम्बिका खरवार जेपी नगर, बाबू जान (30) पुत्र मनन, बृजेश खरवार (40) व डोका (38)  घायल हो गए। गश्त पर गए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी व एसआई पंकज अम्बष्ट ने पुलिस गाड़ी से घायलो को बांसडीह अस्पताल भेजवाया,  जहा डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

pnn24.in

Recent Posts