बलिया ।। रसड़ा नगर अंतर्गत श्रीनाथ मठ के पास स्थित एक तबेले से पशु चुरा कर ले जाते समय दो पशु तस्करों को लोगों ने पकड़ लिया। सोमवार की सुबह लोगों ने दोनों के सिर मुड़वा व चेहरे पर कालिख पोत कर नगर में घुमाया। उनके गले में चोर की तख्ती देख लोग अचंभित हो गए। सैकड़ों के हुजूम के बीच पशु तस्करी के दो आरोपियों को पीटते हुए लोग पुलिस को सौंप दिए गए। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्रीनाथ मठ परिसर में स्थित पशु तबेला में बंधे दो बछड़ों को चुरा कर नागपुर निवासी उमा व सोनू भाग रहे थे।
लोगों ने कृषि मंडी के समीप भोर में पांच बजे उन्हें पकड़ लिया। कुछ लोगों ने इन दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों का पहले बाल मुड़वा कर चेहरे पर कालिख व चूना पोतकर तथा उनके गले में तख्तियां लिखकर लटका दिया। फिर जुलूस की शक्ल में नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कराया।
इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल जगदीश चंद्र यादव ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। लोगों द्वारा जो भी कृत्य किया गया उसे क्षम्य नहीं किया जा सकता। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…