अंजनी राय.
बलिया : सोमवार को पंचायत राज विभाग की हुई विभागीय समीक्षा बैठक से गायब रहने वाले चार एडीओ पंचायत का वेतन रोकने का आदेश जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने दिया है। साथ ही इन सभी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निर्धारित समय तक संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर निलंबित करने की भी चेतावनी दी है।
सोमवार को जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस बैठक में विकास खंड पंदह, बैरिया, नवानगर व बांसडीह के एडीओ पंचायत अनुपस्थित थे। इसका जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। मंगलवार को उन्होंने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने का आदेश जारी कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…