इलाहाबाद : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 70 वें शहीद दिवस पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए। लोगों ने बापू के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया गया।
कांग्रेस कमेटी ने बालसन चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा उदारता और मानवता की शिक्षा दी। पूर्व महापौर जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा अन्याय और शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि गांधी जी के आदर्शो में देश हित रहा है।
संचालन प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने किया। इस मौके पर विजय मिश्र, प्रदीप मिश्र अंशुमन, संत प्रसाद पांडेय, अंशुमन पटेल, संतोष मिश्र, रितेश कपूर आदि रहें। ज्ञान पुस्तकालय एवं वाचनालय के प्रांगण में बापू की पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी नेता राजेश गुप्ता ने गांधी के सपनों के भारत की विस्तार से चर्चा की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रीदम सिंह , शफीक अहमद,दिलीप दुबे,तेज प्रताप सिंह,रंजना सोनकर, हर्ष वर्मा आदि रहें। इसी क्रम में गांधी भवन सभागार में गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान इलाहाबाद के सौजन्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वी के राय ने महात्मा गांधी के जीवन के बारे में अनेक जानकारियां दीं। आम जीवन में गांधी जी अनुशासन की अनिवार्यता पर बल दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…