गोपाल जी
शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के गांव राम रायपुर महादलित टोला में उत्पाद विभाग की टीम को शराब के खिलाफ छापेमारी करना काफी महंगा पड़ गया. ग्रामीण महिलाओं ने उत्पाद विभाग की टीम को 2 घंटे बंधक बनाकर रखा. इतना ही नहीं महिलाओं ने टीम पर शराब के नाम पर की जा रही छापेमारी के दौरान मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप भी लगाया है.
महिलाओं ने कहा कि लगातार शराब के नाम पर छापेमारी की जाती है और कुछ नहीं मिलता है किसी शरारती तत्व के कहने पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने आती है. महिलाओं ने कहा कि इस बार उत्पाद विभाग की टीम ने लिखित तौर पर आश्वासन दिया कि अब छापेमारी करने नहीं आएंगे तब उन्हें छोड़ा गया है.दूसरी तरफ उत्तेजित महिलाओं ने कहा यदि उसके बाद भी छापेमारी की जाती है तो उत्पाद विभाग की टीम के सामने घर में आग लगाकर खुद भी जल जाएंगे जिसका पूरा आरोप पुलिस पर लगेगा.दूसरी तरफ उत्पाद विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से परहेज करते रहे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…